29 नवंबर 2013 - 20:30
बहरैन में आले ख़लीफ़ा सरकार का अन्त निश्चित

14 फ़रवरी नामक ग्रुप नें एक बयान जारी करके कहा है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार का अन्त निश्चित है और विरोध प्रदर्शनों से आले ख़लीफ़ा के भ्रष्ट अधिकारियों की साज़िशें असफल हो जाएंगी।

14 फ़रवरी नामक ग्रुप नें एक बयान जारी करके कहा है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार का अन्त निश्चित है और विरोध प्रदर्शनों से आले ख़लीफ़ा के भ्रष्ट अधिकारियों की साज़िशें असफल हो जाएंगी। इस संगठन नें अपने बयान में कहा कि आले ख़लीफ़ा सऊदी अरब की पॉलीसियों पर चल रही है और बहरैन की जनता को कुचल कर उसके इन्क़ेलाब को असफल करना चाहती है। इस संगठन नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि बहरैन के जनता के इन्क़ेलाब का समर्थन करें। कल भी बहरैन की जनता नें मनामा सहित विबिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किये थे जिन पर आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें हमला कर के बहुत से लोगों को घायल कर दिया था। स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने कुचले जा चुके अधिकारों और आले ख़लीफ़ा की अत्याचारी पॉलीसियों के क़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही है।